जय मां काली शेरावाली समिति के आयोजन में शामिल हुए डॉ. संदीप सरावगी, मां काली की आरती कर लिया आशीर्वाद

झांसी। तलैया मोहल्ला नगरा स्थित जय मां काली शेरावाली समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मां काली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. संदीप सरावगी का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद डॉ. सरावगी ने मां काली की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि मां काली की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं।

डॉ. सरावगी ने आगे कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण को दर्शाती है। हमें अपनी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कामना की कि मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे।

यह कार्यक्रम मुकेश ठेकेदार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सभासद एवं नगर अध्यक्ष पंकज साहू, कोषाध्यक्ष संजीव साहू, महामंत्री सचिन श्रीवास, मंत्री अजय वर्मा, रिंकू वर्मा, तुषार वर्मा, अनुभव वर्मा, मोनू साहू, बॉबी साहू, पारस साहू, प्रमोद साहू, अमित अहिरवार, बाली वर्मा, अंशुल साहू, अंकित वर्मा, अंकुर वर्मा, अमित वर्मा एवं कपिल वर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स