अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 12 अक्टूबर को भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय और जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय ने पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की।
समारोह में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही देश और प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे, अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे और भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री एम एल राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एल एन मालवीय, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस समारोह के दौरान महासभा की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ झाँसी जिला कार्यकारिणी, महिला इकाई और युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। संगठन ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, समारोह में झाँसी में भगवान सहस्त्रबाहु धाम बनाए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित राय, महिला इकाई की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संगीता राजू राय, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेन्द्र राय दिगारा, जिला महामंत्री संगठन देवेन्द्र राय सिमराहा, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष डॉ. केश गुप्ता, महामंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी शिवहरे, संगठन महामंत्री डॉ. दीपा राय, युवा जिलाध्यक्ष मयंक राय राजगढ़, युवा कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ राय, युवा महामंत्री शिवम राय हंसारी, नरेश राय, सुरेंद्र राय, अजय राय, महेश राय, विष्णु राय, राजेंद्र राय, जीतू राय, ब्रजेन्द्र राय, मदन राय एवं चंद्र मोहन राय सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।