सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

आज माँ शारदा महाविद्यालय घुराट तेजपुरा बंगरा झाँसी में सेवा संकल्प अभियान सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम की मुख्य अथिति डॉ० रश्मि आर्य (विधायक – मऊरानीपुर), एवं विशिष्ठ अथिति मा० पप्पू सेठ जी (विधायक प्रतिनिधि), मा० अजय सिंह परिहार जी (स्ववित्तपोषित महाविद्यालय अध्यक्ष), महाविद्यालय के उपाध्यक्ष मा० अतुलेश सक्सेना जी, महाविद्यालय के प्रबंधक मा० इंजी० साकेत सक्सेना जी, महाविद्यालय के प्रशासनिक / नोडल अधिकारी मा० विजय गौतम जी के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया | मुख्य अथिति जी ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री जी के निरंतर 25 वर्षों के सेवाकाल में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को जन – जन तक पहुँचाना और नागरिकों को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना, समाज में सेवा समर्पण, स्वच्छता और अपनत्व की भावना को बढावा देना है | एवं मुख्य अथिति जी के द्वारा रंगोली, भाषण, वृक्षारोपण में भाग लेने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किये | कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार, विपिन सेन, रविन्द्र कुमार, रोहित सेन, जितेन्द्र व्यास, शिवम मिश्रा, सीताराम बाबू जी, नरेन्द्र झा, जयप्रकाश पांचाल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें |

बीरंगना टाइम्स चैनल से अर्चना श्रीवास की रिपोर्ट

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स