मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोडी में अनूठी पहल, छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक.

ललितपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत एक अनूठी पहल करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोडी में एक छात्रा को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस विशेष आयोजन के दौरान विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव को प्रधानाध्यापक और छात्रा परी यादव को उप प्रधानाचार्य बनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की सहपाठी छात्राओं ने अंशिका और परी का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही अंशिका यादव ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विद्यालय के अभिलेखों, मिड-डे मील (एमडीएम) व्यवस्था और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने अपने सहपाठी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया और बच्चों के गृहकार्य की भी जांच की।

इस दौरान उप प्रधानाचार्य बनीं छात्रा परी यादव ने अन्य छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित नारी सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर 181, विमिन पावर लाइन 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस हेल्पलाइन 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जागरूक किया।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ. बृजेश कुमार कुशवाहा, सहायक अध्यापक गनेश प्रसाद अहिरवार, अनुदेशक ब्रजेन्द्र सिंह यादव और दिनेश कुमार साहू उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स