ललितपुर जिले वासियों के लिए एक अच्छी खबर अब आपके शहर में आतिथ्य सत्कार और सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है ललितपुर के बानपुर मेन रोड स्थित पनारी में नवनिर्मित अरविंदो रिसोर्ट का भव्य उद्घाटन समारोह 17 अक्टूबर 2026 यानी शनिवार को होने जा रहा है आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह रिसोर्ट शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए शादी-विवाह, पारिवारिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और ठहरने के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आ रहा है।
रिसोर्ट की खासियत: ललितपुर के बानपुर मेन रोड पर स्थित अरविंदो रिसोर्ट को आकर्षक वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है रिसोर्ट के आमंत्रण पत्र के अनुसार यहां लग्जरी एसी रूम, मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल, गार्डन लॉन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
रिसोर्ट में बड़े आयोजनों के लिए लगभग 10,000 वर्गफुट का बैंक्वेट हॉल और 42,000 वर्गफुट का लॉन एवं गार्डन होने की जानकारी दी गई है इसके अलावा स्विमिंग पूल, जकूजी युक्त कमरों और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था बताई गई है.
विशेष स्मृति से जुड़ा है रिसोर्ट- अरविंदो रिसोर्ट का निर्माण स्वर्गीय डॉ. अरविंद जैन गोना और स्वर्गीय श्रीमती सुधा जैन की स्मृति में किया गया है आमंत्रण पत्र में परिवार ने इस परियोजना को अपने प्रेरणास्रोतों के प्रति श्रद्धांजलि बताया है।
यह परियोजना केवल एक नए रिसोर्ट की शुरुआत ही नहीं बल्कि परिवार की स्मृतियों और उनके सपने को साकार करने का एक विशेष अवसर भी है उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि -
आमंत्रण पत्र के अनुसार उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा, भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री रामकिशोर साहू, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री मनोहर लाल पंथ, भाजपा ललितपुर जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा सहित अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
समारोह में अतिथियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति के बीच रिसोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा।
दो दिवसीय कार्यक्रम - आयोजित कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से 24 घंटे का श्री भक्तामर पाठ रखा गया है। इसके बाद 17 अक्टूबर शनिवार को सुबह 11 बजे ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी होगी। आमंत्रण पत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लंच का भी उल्लेख किया गया है।
कुल मिलाकर ललितपुर में अरविंदो रिसोर्ट की शुरुआत आतिथ्य सत्कार और आयोजन सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहल है अब देखना होगा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह रिसोर्ट शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की जरूरतों को किस तरह पूरा करता है।
ललितपुर की हर बड़ी खबर के लिए देखते रहिए ललितपुर लाइव टीवी।