ललितपुर। यूपीआई लेनदेन पर 0.40 प्रतिशत एमडीआर शुल्क प्रस्तावित किए जाने के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलनों और प्रदर्शनों के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस शुल्क को स्थगित कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा त्योहारों के मद्देनजर एमडीआर शुल्क के प्रभावीकरण पर रोक लगाने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 15 अक्टूबर को प्रस्तावित काला दिवस और विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में जगदीश मार्केट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में महेंद्र जैन मयूर ने बताया कि केंद्र सरकार ने फिलहाल एमडीआर शुल्क को स्थगित कर दिया है और त्योहारों के बाद पुनः अधिसूचना जारी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में एमडीआर शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे' मनाया गया था और 10 अक्टूबर को देशभर में धरना-प्रदर्शन कर मुखर विरोध दर्ज कराया गया था। संगठन ने 15 अक्टूबर को देशभर में काला दिवस मनाते हुए विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।
व्यापारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश के व्यापारी किसी भी स्थिति में यूपीआई लेनदेन पर 0.40 प्रतिशत एमडीआर शुल्क स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस शुल्क को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। नेताओं ने तर्क दिया कि एमडीआर शुल्क के साथ व्यापारियों को 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ेगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस शुल्क को समाप्त नहीं किया, तो भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पुनः आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होगा।
बैठक में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिला महामंत्री अनिल जैन बवड़ी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जैन अनोरा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रीतम सराफ, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री अध्यक्ष मुकेश जैन परवार, युवा जिला महामंत्री राजीव सुडेले, आईटी मंच अध्यक्ष अंकित सतभैया, पार्षद आलोक जैन मयूर, उदयभान सिंह यादव, अभय जैन एडवोकेट, शोभित समैया, विनोद जैन विनी, उपेंद्र जैन एंजेल, शुभम जैन पिंटू, मनमोहन पटवा, हेमंत जैन टीवी और लिटिल पटेरिया सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।