इंदौर में वर्ष 2027 का वर्षायोग स्थापित करने के लिए आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज से किया गया निवेदन

इंदौर। श्रमण संस्कृति के पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के वर्ष 2027 के पावन वर्षायोग को सर सेठ हुकुमचंद जी जैन की धर्म नगरी इंदौर में स्थापित करने के लिए मंगल भावना व्यक्त की गई है दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू और महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर विनय पूर्वक यह निवेदन किया।

इस अवसर पर राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इंदौर की धर्मप्रेमी जनता विगत कई वर्षों से गुरुदेव के वर्षायोग की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि इस निवेदन के साथ इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, आजाद जी जैन, डॉ. जैनेन्द्र जैन, सपना मनीष गोधा, हंसमुख गांधी, टीके वेद, नेमी बड़कुल, अशोक खासगीवाला, प्रीतपाल टोंग्या, सुशील पांड्या, धर्मेन्द्र पाटनी, मनीष मोना, कमलेश जैन, प्रदीप बड़जात्या, भुपेंद्र जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती रेखा जैन, ममता जैन, उर्मिला गांधी सहित समस्त जैन समाज सोशल ग्रुप फेडरेशन, पुलक चेतना मंच, समस्त महिला परिषद्, संगठन और मंडलों की मंगल भावनाएं पट्टाचार्य गुरुदेव के ससंघ सान्निध्य में समर्पित की गई हैं।

राजेश जैन दद्दू ने कहा कि गुरुदेव की आगम अनुकूल चर्या साधना, देशना और आशीर्वाद से मालवा की धरा पावन होगी और समाज को आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं, श्रीमती मुक्ता जैन ने कहा कि महिला परिषद् एवं सकल जैन समाज इंदौर की ओर से यह भाव है कि गुरुदेव का 2027 का वर्षायोग इंदौर में हो, जिससे चातुर्मास के दौरान धर्म, साधना और संस्कारों का प्रवाह बना रहे।

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने दोनों की मंगल भावना को आशीर्वाद स्वरूप मुस्कुराते हुए स्वीकार किया और अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज दिगंबर जैन श्रमण-संस्कृति के पट्टाचार्य हैं और उनके ससंघ सान्निध्य में देशभर में धर्म की प्रभावना निरंतर हो रही है।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स