सिमरधा में संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, छात्रों ने दिखाया खेल कौशल

ललितपुर। विकास खंड बिरधा के संकुल केंद्र सिमरधा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संकुल प्रभारी ममता कबीरपंथी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर विनय ताम्रकार ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बंट के छात्र प्रथम और प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ के यशपाल द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में आर्षित प्रथम और प्राथमिक विद्यालय पाली के आरव द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आर्षित प्रथम और रोहित द्वितीय स्थान पर रहे।

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट के राजेंद्र प्रथम और श्रेयांश द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में राजेंद्र प्रथम और श्रेयांश द्वितीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बंट की राधिका प्रथम और प्राथमिक विद्यालय पाली की परिधि द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में परिधि प्रथम और प्रिंसी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बंट की राधिका प्रथम और नैन्सी द्वितीय स्थान पर रहीं।

बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर में 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट की अंजली प्रथम और राधिका द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली की राधिका प्रथम और अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का संचालन विनय ताम्रकार ने किया। इस दौरान शाहिद मंसूरी, बाबूलाल वर्मा, सत्यनारायण चौरसिया, जगदीश प्रसाद, गौरीशंकर मिश्रा, गौरव सोनी, भावना वर्मा, माधुरी चौरसिया, शिवम जैन, संजीव पटेल, राजकुमार चौरसिया, महेश नामदेव, महेंद्र राय, प्रियंका, राखी सोनी और मालखान सिंह उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स