झांसी में श्री खाटू श्याम जी के विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद.

झांसी। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से झांसी का वातावरण भक्तिमय हो उठा श्री खाटू श्याम जी की असीम कृपा से आयोजित यह विशाल भंडारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भंडारे का आयोजन विकास भवन के सामने स्थित आईएमए भवन के मुख्य द्वार पर किया गया, जिसमें सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

भंडारे के आयोजन से पूर्व सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बाबा को भोग लगाकर प्रसाद अर्पित किया गया, जिसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया और बाबा श्याम से परिवार की सुख-समृद्धि, नगर की खुशहाली एवं सभी के कल्याण की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में झांसी के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी, भाजपा नेता संतराम पेंटर, नेशनल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन, समाजसेवी संदीप नामदेव, धर्मेंद्र खटीक एवं राजू सेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार शर्मा, आर.के. सेन, मोहनलाल भारती, पंकज जैन, उपांस जैन, सियाराम सिंह, अरविंद सैन, शेख साहब, मुकेश सैन एवं उमेश सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। महिला शक्ति की ओर से सोनम जैन, साधना जैन, राजेश्वरी, नेशनल पत्रकार एसोसिएशन महिला सभा की झांसी मंडल अध्यक्ष रचना तथा रामवती सिंह सेंगर सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

आयोजन समिति ने बताया कि बाबा खाटू श्याम की कृपा और आशीर्वाद से प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। समिति के अनुसार, इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओं एवं श्याम प्रेमियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स