ललितपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6' के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा 'मिशन जागृति' के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराए गए पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित दंपत्तियों को उनके संबंधित थाना क्षेत्रों में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित थाना पुलिस ने दंपत्तियों और उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना। पुलिस ने पारिवारिक विवादों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और विवाद सुलझने के बाद आपसी सामंजस्य, पारस्परिक सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए दंपत्तियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं बिना किसी संकोच के पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकें।
ललितपुर पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत एवं परामर्श के माध्यम से सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र और थाना पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि परिवारों में आपसी समझ और सौहार्द बना रहे।
जनपद ललितपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।