ललितपुर। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जनपद ललितपुर में 26 अक्टूबर 2026 को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जन्मोत्सव के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शोभायात्रा अपराह्न 2 बजे महर्षि वाल्मीकि मंदिर, जेल चौराहा से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा पानी की टंकी, घंटाघर, सावरकर चौक और आजाद चौक होते हुए सुभाष जायसवाल वाली गली से तालाबपुरा पहुंचेगी। इसके बाद तुवन, सदर कांटा और पानी की टंकी होते हुए पुनः महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी।
शोभायात्रा के समापन के बाद सायंकाल 6 बजे से महर्षि वाल्मीकि मंदिर, जेल चौराहा परिसर में विशाल भंडारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, शिक्षाओं और उनके द्वारा समाज को दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजन समिति ने मांगी अनुमति
महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव, शोभायात्रा, भंडारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। समिति ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष आदर्श करोसिया. कुंज बिहारी बाबरा. विनीत बाबा. शिवा महरौलिया.नरेंद्र अहरिया. सानू करोसिया. राहुल घाबरी आदि मौजूद रहे