बजरंग सेना ने नई बस्ती में मां काली की झांकी के समक्ष किया हनुमान चालीसा का पाठ.

बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने नई बस्ती स्थित पुरानी चौकी के पास मां काली की झांकी पर पहुंचकर माता को चुनरी भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नौ कन्याओं को तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर चुनरी भेंट की और प्रसाद का वितरण किया।

कार्यक्रम के पश्चात डॉ. दीपक पस्तोर ने झांकी में उपस्थित सभी भक्तगणों, मातृशक्ति, भाई-बहनों और बच्चों के साथ मिलकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सभी श्रद्धालुजनों ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस तरह के आयोजन करने से लोगों के भीतर हिंदू धर्म और संस्कृति की भावना मजबूत होती है। वहीं, जिला संगठन महामंत्री संतोष कुशवाहा ने बताया कि बजरंग सेना संगठन हर वर्ष इस तरह के आयोजन करता है और भविष्य में भी धर्म जागृति के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस आयोजन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर, जिला सह संयोजक संजू सेन बुढ़वार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र नायक, जिला महामंत्री राजाराम साहू, जिला संगठन महामंत्री संतोष कुशवाहा, नगर प्रभारी विवेक रिछारिया, रिक्की जैन पटना, राधे गोस्वामी, दीपक, रानू नामदेव और विनोद जायसवाल सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स