तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट के समाजसेवी और पत्रकार शशिभूषण संज्ञा (जीतू) ने 226 ललितपुर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपना आवेदन सौंपा है।
शशिभूषण संज्ञा (जीतू) ने 19 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का आवेदन सौंपा। उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंचकर भी ललितपुर से प्रत्याशी बनाए जाने का निवेदन किया।
अपने आवेदन में शशिभूषण संज्ञा ने अपनी तीन पीढ़ियों के कांग्रेस से जुड़ाव का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा स्व. पं. रामस्वरूप संज्ञा बुंदेलखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे, जिनका निवास स्थान 1957 से 1999 तक लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस का कैंप कार्यालय रहा करता था। उनके दादाजी ने पूर्व सांसद डॉ. गोविंदास रिछारिया, पूर्व मंत्री पं. कृष्णचंद्र शर्मा और पूर्व विधायक पं. सुदामा प्रसाद गोस्वामी के साथ कार्य किया था। शशिभूषण संज्ञा की दादी स्व. श्रीमती राजकुंवर देवी संज्ञा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. मदन लाल किलेदार की बहन थीं।
उनके पिता स्व. पं. विनोद कुमार संज्ञा 1996 से 1999 तक जिला युवक कांग्रेस कमेटी ललितपुर के अध्यक्ष रहे और 1994 से 2005 तक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने 'बेतवा क्रांति' और 'वीर बुंदेलखंड' समाचार पत्रों का संपादन भी किया। 8 मई 2024 को उनका निधन हो गया था।
शशिभूषण संज्ञा ने बताया कि वे स्वयं पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों, धरना-प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन और पदयात्राओं में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ललितपुर विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बाहुल्य है और यहां 50 हजार से अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं। उन्होंने स्वयं को युवा, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे युवाओं की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से उन्हें प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया है ताकि राहुल गांधी के मिशन 2027 को सफल बनाया जा सके।
सब्जी मंडी में युवती से छेड़छाड़, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
ललितपुर। शहर के नझाई बाजार स्थित सुपर मार्केट सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम रजवारा निवासी विनीता रैकवार पुत्री शंकर रैकवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह नझाई बाजार स्थित सब्जी मंडी में केला खरीदने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद तालाबपुरा, साई मंदिर के पास निवासी साबिर पुत्र फकीर ने उसके कंधे पर हाथ रखकर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।