ललितपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने थाना बार में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बालिकाओं को पुस्तकें वितरित की गईं और उन्हें मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
यह मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान, महिला सुरक्षा और आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकें। ललितपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।