ललितपुर: थाना बानपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

ललितपुर में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बानपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविंद कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना बानपुर पुलिस ने 09 सितंबर 2026 को ऊदल पुत्र सुम्मा, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम बंगरा, थाना बानपुर को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त ऊदल थाना बानपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 959/16, धारा 324, 323, 504, 506 आईपीसी से संबंधित मामले में वारंटी था। नियमानुसार गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी के समक्ष पेश किया गया।

इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश सिंह और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स