झांसी के गोसाईपुरा स्थित श्री श्री 1008 श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में 8 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पंडित अनुराग शर्मा शामिल हुए.सांसद अनुराग शर्मा ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ आरती की। आरती के बाद उन्होंने उपस्थित शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। 'हर-हर महादेव' के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
मंदिर में आरती संपन्न कराने की जिम्मेदारी पंडित मनमोहन मिश्रा और अनुराग तिवारी ने निभाई।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक वैभव बट्टा, अध्यक्ष दीपक बट्टा, संरक्षक राजीव सक्सेना और उपाध्यक्ष संजय शिवानी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य पंडित अमर सिद्ध, प्रभात साहनी, अंकित अग्रवाल, रमेश चंद्र टकसारी, शिवा बट्टा, रामू अग्रवाल, राजकुमार दुबे, संजय वर्मा, सनी बट्टा, राजेश अग्रवाल, मोहित कंचन, मंगल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल और सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।