झांसी के मऊरानीपुर में महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है ग्राम स्यावरी में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी का है। यहां रहने वाली वफातन पत्नी पीर बख्श मंसूरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 4 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर पर बैठी थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके पति पीर बख्श के साथ भी मारपीट की। इसके अलावा, आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।