ललितपुर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान: दो महिलाएं 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

मध्य/प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में कथित संदिग्ध मदिरा के सेवन से हुई जनहानि के बाद, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी ललितपुर के मार्गदर्शन में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 08/09/2026 को पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने जनपद की सदर और मेहरौनी तहसील के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी अभियान के दौरान केलगुवा तिराहे के पास स्थित बिजली पावरहाउस के निकट से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान विनती कबूतरा पत्नी कन्हैया कबूतरा और वैष्णवी पत्नी कपिल कबूतरा के रूप में हुई है, जो मोमाफी, ललितपुर की निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र की विभिन्न कंपोजिट शॉप और देसी मदिरा की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों में मौजूद मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-1 ललितपुर) अन्विता तिवारी, उप जिलाधिकारी मेहरौनी, क्षेत्राधिकारी पुलिस मेहरौनी, आबकारी निरीक्षक मेहरौनी बिपिन कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक पाली प्रशांत मित्तल और आबकारी निरीक्षक मड़ावरा प्रशांत कुमार अपने स्टाफ के साथ सम्मिलित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स