ललितपुर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बजरंग सेना ने खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन.

ललितपुर जिले में अवैध और बिना लाइसेंस वाली शराब की बिक्री को लेकर बजरंग सेना ने गंभीर चिंता जताई है संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर के नेतृत्व में बजरंग सेना के करीब आधा सैकड़ा से अधिक सदस्यों ने जिलाधिकारी सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ललितपुर जिले के हर गांव में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है बिना लाइसेंस के बिक रही शराब के कारण आम आदमी की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं संगठन ने कहा कि शराब की लत के कारण लोगों के मन से धार्मिक भावनाएं समाप्त हो रही हैं और परिवार के मुखिया के नशे में होने से बच्चों का भविष्य और उनकी शिक्षा-दीक्षा भी प्रभावित हो रही है।

बजरंग सेना ने ज्ञापन में सागर जिले की बंडा तहसील का उल्लेख करते हुए बताया कि हाल ही में वहां जहरीली नकली शराब के सेवन से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि उस प्रकरण का संबंध ललितपुर जिले से भी सामने आया था। संगठन ने मांग की है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ललितपुर में न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन को हर गांव और शहर में सघन जांच अभियान चलाना चाहिए। साथ ही, अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।

बजरंग सेना ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि यदि इस मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जिलेवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा, श्याम दीक्षित, सुशील श्रीवास्तव, अजय सिंह बुंदेला, संतोष कुशवाहा, शिव कुमार चंदेल, संजू सेन बुढवार, दीपक नायक, राजाराम साहू, राघवेंद्र सिंह बुंदेला, संजय सिंह लोधी, कृष्णकांत काकर, सुरेंद्र सेन, नीलू सेन और सोनू कुशवाहा सहित बजरंग सेना के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स