द्वितीय पार्वती गोस्वामी मेमोरियल रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में ओजस जोशी और अंडर-11 वर्ग में यथार्थ अग्रवाल विजेता.

जयपुर/ 8 सितंबर 2026। जयपुर के वैशाली नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित द्वितीय पार्वती गोस्वामी मेमोरियल रैपिड ओपन एवं अंडर-11 शतरंज टूर्नामेंट 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता जयपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त थी। इसका आयोजन जयपुर चेस एकेडमी द्वारा किया गया, जिसमें बैंगलोर चेस एकेडमी, जयपुर चेस क्लब और वाणी चेस क्लब का सहयोग प्राप्त रहा।

प्रतियोगिता के रैपिड ओपन वर्ग में ओजस जोशी ने प्रथम, अभिवादन भादुका ने द्वितीय और कृतज्ञ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जयपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने अन्य वर्गों के परिणामों की जानकारी दी।

रैपिड ओपन वर्ग के अन्य परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-11 वर्ग में बालक प्रथम चार्विक शर्मा, बालक द्वितीय अभ्युदय भदुका, बालिका प्रथम आर्या जैमन और बालिका द्वितीय एकांशी चंदेल रहीं। अंडर-13 वर्ग में बालक प्रथम तरुण अंडना, बालक द्वितीय आर्जव जैन और बालिका प्रथम हर्षाली वर्मा रहीं। अंडर-15 वर्ग में बालक प्रथम कुश शर्मा, बालक द्वितीय उदय शेखर शर्मा, बालिका प्रथम वाणी जैन और बालिका द्वितीय नायशा खंडेलवाल रहीं। महिला वर्ग में किरण बाला प्रथम और प्रीति श्रीमाल द्वितीय स्थान पर रहीं। वेटरन्स वर्ग में विनोद कुमार प्रथम और निर्मल काकरा द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर-11 शतरंज टूर्नामेंट में यथार्थ अग्रवाल ने प्रथम, गगन मील ने द्वितीय और आयुष प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर-7 वर्ग में बालक प्रथम दिव्यम माहेश्वरी, बालक द्वितीय विवान सर्वा, बालिका प्रथम मान्या शर्मा और बालिका द्वितीय दानिका अग्रवाल रहीं। अंडर-9 वर्ग में बालक प्रथम मेधांश गुप्ता, बालक द्वितीय संयम ठकराल, बालिका प्रथम मान्या अग्रवाल और बालिका द्वितीय प्रिशा आर्या रहीं।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र मेनारिया (रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर, कॉलेज एजुकेशन, राजस्थान सरकार) और कुसुम गोस्वामी (रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर, आईटी विभाग, राजस्थान सरकार) ने पुरस्कार वितरण किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों एवं युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक, सहयोगी संस्थाओं, निर्णायकों, अभिभावकों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में

M

@manojjain

0 फॉलोअर्स