झांसी के गरौठा सर्किल में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है गरौठा क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडेय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई गरौठा और ककरवई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्टों के बाद अमल में लाई गई है। क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
दिनांक 06 सितंबर 2026 को गरौठा सर्किल के अंतर्गत थाना गरौठा, थाना गुरसराय, थाना एरच और थाना ककरबई की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 12 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी में अभियुक्तों के कब्जे से 145 लीटर अवैध कच्ची शराब और 17 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।