ससुर आत्महत्या प्रकरण: बहू और उसके पिता गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज ससुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहू और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ससुर की आत्महत्या के बाद से ही मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बहू और उसके पिता को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्

झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में 61 वर्षीय प्रमोद यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मृतक के बेटे की पत्नी शिवानी यादव और उसके पिता भारत यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पकड़ा है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

घटना रविवार रात की है, जब नई बस्ती निवासी प्रमोद यादव (61) अपने घर की छत की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद टहरौली के क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुआयना करने के साथ ही परिजनों से बातचीत की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा है।

मृतक के बेटे निशांत यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी पत्नी शिवानी यादव, साले अनुराग यादव (आशु) और ससुर भारत यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। निशांत के अनुसार, उसकी शादी 4 फरवरी 2026 को भारत यादव की बेटी शिवानी यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में विवाद शुरू हो गए थे। निशांत ने आरोप लगाया है कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था और धमकियां दी जाती थीं।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर नंबर 242/2026 दर्ज की थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को शिवानी यादव (30) और उसके पिता भारत यादव (56) को गिरफ्तार कर लिया। शिवानी बरुआसागर की रहने वाली है, जबकि भारत यादव झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह और महिला आरक्षी प्रवेश शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स