ललितपुर। झांसी मंडल आयुक्त बिमल कुमार दुबे के उत्कृष्ट कार्यकाल को सम्मान देने के लिए ललितपुर जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन व आमजन की उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार बाजपेई और मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान द्वारा मंडलायुक्त महोदय को बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ हुई। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने मंडलायुक्त के साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा किया।
*बड़ी से बड़ी समस्या का भी सुगमता से है समाधान: मंडलायुक्त*
अपने विदाई संबोधन में भावुक होते हुए मंडलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे ने कहा कि प्रशासनिक कार्यकाल में जनसामान्य की ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। उन्होंने अधिकारियों को मूलमंत्र दिया कि ‘‘उस व्यक्ति के प्रति हमेशा संवेदनशीलता रखें, जिसका काम कहीं नहीं हो रहा हो।’’
उन्होंने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा जनपद के आदिवासी, गरीब और वंचित बच्चों के दस्तावेज बनवाने, उनकी शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी शासकीय सेवा के साथ-साथ अपने निजी पैशन (शौक) को भी कभी न छोड़ने की सलाह दी।
*अनुभव साझा करते हुए भावुक हुए जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने मंडलायुक्त से मिले मार्गदर्शन पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त हमेशा अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे रखते हैं। झांसी स्मार्ट सिटी, ललितपुर एसआईआर और मुख्यमंत्री जी के आगमन की व्यवस्थाओं में मिले सहयोग और अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी भावुक हो गए।
*अधिकारियों का आभार और पारिवारिक जुड़ा* व
मंडलायुक्त महोदय की धर्मपत्नी ने जिला प्रशासन को अपना परिवार बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंडलायुक्त के शुरुआती जीवन, प्रशासनिक सेवा में आने के सफर और पैतृक शहर के संस्मरण साझा किए। इस दौरान वे दोनों बेहद भावुक नजर आए।
*विकास कार्यों व योजनाओं की गहन समीक्षा और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता*
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह और जिला प्रबंधन अधिकारी नंदलाल सिंह ने मण्डलायुक्त महोदय के द्वारा मंडलीय बैठकों में हर योजना की गहन समीक्षा, अटके कार्यों को सुगमता से आगे बढ़ाने की कुशलता, पोषण अभियान तथा बालगृह के बच्चों के प्रति उनके संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।
*अधीनस्थों के लिए अभिभावक और प्रेरणास्रोत*
अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजय मिश्रा, न्यायिक अशोक कुमार, वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार तथा उप जिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह ने मंडलायुक्त महोदय के व्यवहार को अभिभावकतुल्य बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के जनपद आगमन की व्यवस्थाओं और एसआईआर के दौरान मिले उनके मार्गदर्शन को अद्भुत बताया। जिलाधिकारी महोदय की धर्मपत्नी ने मंडलायुक्त की धर्मपत्नी द्वारा मंडलीय आकांक्षा हाट खोलने सहित ललितपुर में दिए गए विशिष्ट योगदान की चर्चा की।
*विकास कार्यों और कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना*
समारोह के दौरान वक्ताओं ने मंडलायुक्त महोदय के कार्यकाल और उनकी प्रभावशाली कार्यशैली की जमकर सराहना की।
• *औद्योगिकीकरण और विकास-* व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि कमलेश सराफ ने ललितपुर के औद्योगिकीकरण और विकास कार्यों में मंडलायुक्त के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।
• *भारत मंडपम की सफलता* - जिला विद्यालय निरीक्षक और पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार बाजपेई ने दिल्ली में भारत मंडपम के निर्माण और उस दौरान आयोजित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उनकी देशव्यापी ख्याति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
• *तकनीकी व स्वास्थ्य सेवाओं में मार्गदर्शन* - लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं (विजय चंद्र व राजेंद्र गुप्ता) और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मयंक शुक्ला ने निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने में मिले उनके कुशल मार्गदर्शन को याद किया।
समारोह के अंत में सभी अधिकारियों और उपस्थित जनों ने मंडलायुक्त महोदय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की और जिला प्रशासन की ओर से उनके कार्यकाल के विकास कार्यों पर आधारित कॉलार्ज भेंट किया।
--------------------------------------------------
सूचना विभाग ललितपुर द्वारा प्रसारित
प्रेस विज्ञप्ति सं0-113/माह अक्टूबर 2026