श्री राम जी के आदर्शों पर चलना सीखे क्षत्रिय समाज,क्षत्रिय दशहरा मिलन समारोह सम्पन्न.

ललितपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृष्णा टावर, बंधा के पूछा, ललितपुर में संपन्न हुआ समारोह की शुरुआत जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह परमार द्वारा भगवान श्री राम और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज के शिरोमणि भगवान श्री राम ने मर्यादा में रहकर राक्षसों का वध कर समाज में एक आदर्श स्थापित किया था।

जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह परमार ने घोषणा की कि तालबेहट में जल्द ही मर्दन सिंह जू देव की मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं, ध्रुव सिंह सिसोदिया ने सुझाव दिया कि शहर के किसी भी चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को पत्र लिखा जाना चाहिए। जिला महामंत्री भगवत सिंह बैंस ने समाज के युवाओं से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। बॉबी राजा ने कहा कि क्षत्रिय समाज पूर्व में भी कई विशाल आयोजन कर चुका है और भविष्य में भी समाज हितैषी कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहना चाहिए।

इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह परमार, भगवत सिंह बैंस, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ (बबलू राजा), धर्मेंद्र सिंह परमार, ब्रजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह परमार, महिपाल सिंह परिहार, ध्रुव सिंह सिसोदिया, अखंड प्रताप सिंह बुंदेला, शिवा सिंह तोमर, अनुराग सिंह परिहार, रविंद्र राजा परमार, अजय राजा और कोमल सिंह राजवत सहित हरेंद्र राजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह तोमर ने किया और आभार जिला महामंत्री भगवत सिंह बैंस ने व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स