ट्रैक्टर में अचानक आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मची.

ललितपुर। जनपद के बार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा भागनगर गांव में आज सुबह खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया खेत में जुताई कर रहे Eicher 333 ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने जब तक कुछ समझ पाता, देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया और पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया।ड्राइवर ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए चलती ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, ड्राइवर बाल-बाल बच गया। आग इतनी भीषण कि मिनटों में जलकर खाक हुआ ट्रैक्टर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। खेत में काला धुआं उठता देख आसपास काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी और मिट्टी से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा और इंजन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। शॉर्ट सर्किट बनी वजह! प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या डीजल लीक बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर की वायरिंग काफी पुरानी थी, जिसके कारण स्पार्किंग से आग लगने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा किसान परिवार में मायूसी, मुआवजे की मांग
बताया गया कि यह Eicher 333 ट्रैक्टर किसान परिवार की रोजी-रोटी और खेती का एकमात्र साधन था। ट्रैक्टर जलकर खाक होने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से किसान परिवार में मायूसी छाई हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
फिलहाल बार थाना पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स