ललितपुर। नगर के तालाबपुरा स्थित शारदा माता मंदिर के पास छोटे-छोटे बच्चों ने रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। रावण दहन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पूरे उल्लास और उत्साह के साथ रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर बच्चों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कर सभी को सत्य के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। रावण दहन के दौरान हर्षित जोशी, अभिनव जोशी, दिव्यांश, नव्या, इशिका और काव्यांश सहित अन्य बच्चों का विशेष योगदान रहा।
बच्चों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने दशहरा पर्व की परंपरा को जीवंत करते हुए समाज को संदेश दिया कि अंततः सत्य की ही विजय होती है और असत्य का नाश निश्चित है।