बिहारी जी मंदिर में खजाना मिलना सच या अफवाह, अब जांच रिपोर्ट करेगी फैसला,प्रशासन ने लगाए सीसीटीवी कैमरे

(रिपोर्टर कल्याण अहिरवार.मो.7047883182)

चंदेरी के प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर परिसर में 17 जुलाई को निर्माण कार्य के दौरान भूमिगत संरचना मिलने के बाद खजाना मिलने की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में फैल गई थीं। हालांकि अब तक प्रशासन या पुरातत्व विभाग ने खजाना मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रशासन का कहना है कि मौके पर मिली संरचना की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वहां कोई ऐतिहासिक तहखाना, प्राचीन निर्माण या अन्य संरचना है अथवा नहीं। यदि किसी प्रकार का मूल्यवान

पुरातात्विक अवशेष या खजाना मिलता है, तो इसकी पुष्टि भी जांच के बाद ही की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खजाना मिलने की खबरों को फिलहाल अफवाह या सच मानने के बजाय जांच पूरी होने का इंतजार करें। अंतिम


निष्कर्ष केवल विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ही सामने आएगा फिलहाल निष्कर्ष यही है कि खजाना मिला कहना भी सही नहीं है और खजाना नहीं है कहना भी जल्दबाजी होगी। पूरे मामले का सच जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

लेखक के बारे में

K

@kahirwar413

0 फॉलोअर्स