सकरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया शराब के खिलाफ अभियान

झांसी: सकरार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक झांसी और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

सकरार थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 9 सितंबर 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम सको नया, थाना राघवगढ़, जिला गुना (मध्य प्रदेश) निवासी रामकली बाई पत्नी विद्याराम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

गिरफ्तारी की कार्रवाई सकरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौराहा से जाने वाली रास्ते पर पुलिया से करीब 50 मीटर आगे की गई। इस मामले में थाना सकरार पर मु.अ.सं. 117/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना सकरार के प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह, उप निरीक्षक कुमार शशांक सिंह, आरक्षी नितिन सिंह और महिला आरक्षी 1030 रुक्मणी शर्मा शामिल रही

सकरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया शराब के खिलाफ अभियान - झांसी - LALITPUR LIVE TV

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स