झाँसी: नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल का जन्मदिन

झाँसी में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष वाल्मीकि जितेन्द्र कागरे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल का जन्मदिन नगर निगम कार्यालय में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वाल्मीकि जितेन्द्र कागरे ने अशोक प्याल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें पारदर्शी, निर्भीक, न्यायप्रिय और संघर्षशील बताया। उन्होंने कहा कि प्याल सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य करने वाले एक कर्मयोगी योद्धा हैं।

कार्यक्रम के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने अशोक प्याल को भगवान श्री गणेश का एक आकर्षक दृश्य-चित्र (सीनरी) भेंट किया। साथ ही, उनके यशस्वी, मंगलमय और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर महासभा के जिला उपाध्यक्ष गौतम हंसारिया, जिला सलाहकार देवेन्द्र मैना, जिला सह-कोषाध्यक्ष टिंकू हंसारिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ. महेश सिहौतिया, महानगर अध्यक्ष राकेश करोसिया, महानगर उपाध्यक्ष भरोसी महंत, ऋण समिति के अध्यक्ष नरेश डागौर, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश दद्दा, कर्मचारी संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश ड्रेसर, प्रकाश चौधरी, जीतू कुचिया, कुंदन गाँचले और प्रमोद पहलवान सहित नगर निगम के दर्जनों कर्मचारी और गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अशोक प्याल ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स