अमझरा सरकार चंदेल आश्रम में चंदेल समाज की बैठक संपन्न, रवि चंदेल बने जिला अध्यक्ष

ललितपुर, 13 सितम्बर। अमझरा सरकार स्थित चन्देल आश्रम में आज दिनांक 13 सितम्बर को चन्देल समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठन को मजबूत करने तथा आगामी 5 अक्टूबर को महारानी दुर्गावती चन्देल जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई.बैठक के दौरान चन्देल समाज की पूर्व जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया तथा नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री रवि चन्देल, मड़ावरा को जनपद ललितपुर का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रवि चन्देल ने समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने, समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज को एकसूत्र में बांधने का आह्वान किया।

नवीन जिला कार्यकारिणी

- जिला अध्यक्ष: श्री रवि चन्देल, मड़ावरा
- महासचिव: श्री शंकर चन्देल, ललितपुर
- जिला उपाध्यक्ष: श्री सुखलाल चकोरा
- जिला उपाध्यक्ष: श्री कंछेदी लाल
- सचिव: श्री राजेश कुमार चन्देल, बानपुर
- कोषाध्यक्ष: श्री मानसिंह चन्देल, निवारी
- मंत्री: श्री प्रभु दयाल चन्देल, बिलाटा

संरक्षक समिति

- श्री प्रीतम सिंह, बंट
- श्री शंकर सिंह, कैथोरा

बैठक का सफल संचालन श्री शंकर सिंह कैथोरा द्वारा किया गया। नवीन जिला कार्यकारिणी का स्वागत युवा जिला अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह एवं युवा टीम द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित समाज के विद्वान एवं वरिष्ठजनों द्वारा समाज के उत्थान, शिक्षा, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। बैठक में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को महारानी दुर्गावती चन्देल जयंती को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

अंत में जिला युवा अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त किया तथा बैठक के समापन की घोषणा की।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स