झांसी में 55वीं केवीएस राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

झाँसी में 55वीं KVS राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप
(U-14 & U-17 बालिका) संपन्न, देश भर की 22 टीमों की 345 बालिकाओं ने लिया भाग - जबलपुर और बेंगलुरु बने चैंपियन*

झाँसी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर-14 व अंडर-17 बालिका वर्ग का समापन हो गया।

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 25 संभागों में से 22 संभागों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 345 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

*रिजल्ट:*

अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान जबलपुर, द्वितीय आगरा और तृतीय बेंगलुरु रहा।
अंडर-17 वर्ग में प्रथम बेंगलुरु, द्वितीय हैदराबाद और तृतीय आगरा रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक और राजकुमार असिस्टेंट कमिश्नर केंद्रीय विद्यालय संग़ठन आगरा रहे। कार्यक्रम का आभार प्रिंसिपल सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, केंद्रीय विद्यालय नं. 3 ने किया।

*BYTE - राजकुमार, असिस्टेंट कमिश्नर, केंद्रीय विद्यालय संगठन,
आगरा संभाग

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स