झांसी में भाजपा मंत्रिमंडल की टीम ने देखी 'हनुमान अंश' फिल्म

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रेष्ठ साहू की पहल पर आज सदर विधायक व विधान परिषद सदस्य सहित अनेक भाजपाइयों ने फिल्म हनुमान अंश का प्रदर्शन देखा। इस कार्यक्रम का संयोजन अनिल पाठक द्वारा किया गया। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि जीवन में धर्म से बड़ा कुछ नहीं होता, इसलिए सभी को अपने धर्म के प्रति समर्पित एवं कर्तव्य परायण रहना चाहिए। विधान परिषद सदस्य शिक्षक विधायक डॉक्टर बाबूलाल तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सकारात्मक है। उद्देश्य यह है कि सभी लोग अपने व्यस्ततम समय में से कम से कम कुछ समय अपने परिवार के साथ अन्य जगहों पर घूमने की अपेक्षा धार्मिक स्थलों का भ्रमण करें, ताकि बच्चों में धर्म के प्रति आस्था मजबूत हो। खिलौना छविगृह में फिल्म हनुमान अंश का प्रदर्शन देखने वालों में जिला पंचायत के प्रशासक पवन गौतम, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, नगर निगम की पूर्व उपसभापति प्रियंका साहू, नितिन सिंघल, बृजबिहारी सोनी, संतोष साहू, अनिल ठेकेदार, रंजीत साहू, निर्मल कुशवाहा, दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, महेश शिवहरे, सोमेन्द ठाकुर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विजय सिंह साहू ने किया। अंत में श्रेष्ठ साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

झांसी में भाजपा मंत्रिमंडल की टीम ने देखी 'हनुमान अंश' फिल्म - झांसी - LALITPUR LIVE TV

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स