बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने झांसी के सदर बाजार थाने का किया निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सदर बाजार का निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह भी उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार एवं थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता एवं पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, लंबित शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने लंबित प्रकरणों में प्रभावी एवं समयबद्ध विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, प्रभावी चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं प्रभावी पुलिसिंग के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाए।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स