सकरार थाना पुलिस ने दूधनाथ महाविद्यालय में चलाया नारी शक्ति सुरक्षा अभियान

झांसी के सकरार थाना क्षेत्र स्थित दूधनाथ डिग्री कॉलेज में नारी सुरक्षा और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झांसी जनपद के सकरार थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के क्रम में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह, थाना प्रभारी पप्पू सिंह, उप-निरीक्षक सुरेश चंद्र और आरक्षी साक्षी शुक्ला ने दूधनाथ डिग्री कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इसके अलावा, आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098 और 1930 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा, जिस पर किसी भी छात्रा द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की सुविधा के लिए पिंक कार्ड का वितरण भी किया गया।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स