रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर
चंदेरी/आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को अनुभागीय अधिकारी (राजस्व), चंदेरी के समक्ष आयोजित जन सुनवाई में मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 के शिकायतकर्ता प्रकाश कुशवाहा एवं अन्य मोहल्लावासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई कि फूलबती लोधी पत्नी खिलन सिंह लोधी एवं शेरसिंह यादव पिता सरदार सिंह निवासी सतपैया द्वारा कथित रूप से अवैध अतिक्रमण कर आम रास्ते को बंद किया जा रहा है, जिससे मोहल्लावासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चंदेरी मनीष धनगर द्वारा तत्काल नगर पालिका चंदेरी की टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच करने तथा पाए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में नगर पालिका द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट शिवसिंह कोरकू, राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र पुरोहित, राजस्व निरीक्षक आकाश मिश्रा एवं हल्का पटवारी मुकेश जाटव सहित संबंधित अमला उपस्थित रहा।
नगर पालिका द्वारा मौके पर पाया गया अवैध अतिक्रमण हटाते हुए आम रास्ते को आवागमन के लिए मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मोहल्लावासियों को भी समझाइश दी गई कि शासकीय भूमि, सार्वजनिक रास्ते अथवा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में शासकीय भूमि अथवा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से वार्ड क्रमांक 11 के मोहल्लावासियों को आम रास्ते से आवागमन की सुविधा पुनः प्राप्त हुई तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा कार्रवाई की सराहना की गई।