रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर
चंदेरी। शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए हाई स्पीड वाई-फाई सुविधा शुरू करने और हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग को लेकर भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन ने कॉलेज प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा है।
भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के चंदेरी अध्यक्ष राजन अहिरवार ने बताया कि वर्तमान समय में पढ़ाई और शोध कार्य के लिए इंटरनेट की सुविधा अनिवार्य हो गई है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में अध्ययन के दौरान विद्यार्थियों को ई-बुक्स, ऑनलाइन जर्नल्स और विभिन्न शैक्षणिक वेबसाइटों की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन इंटरनेट सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने कॉलेज प्रशासन से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में हेल्प डेस्क अथवा पूछताछ केंद्र शुरू करने की मांग भी की है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन से इन सुविधाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। इस दौरान भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

📸 और तस्वीरें