रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी जिला अशोक नगर
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदेरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 सितंबर 2026 को ग्राम दुधराई, ग्राम विक्रमपुर खकलोन, ग्राम किर्राया और पहाड़पुर के जंगलों में दबिश देकर अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के ठिकानों को ध्वस्त किया और 4000 लीटर कच्ची शराब का लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी महेश शर्मा के मार्गदर्शन में चंदेरी थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने विक्रमपुर चौकी प्रभारी जूली रघुवंशी के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
9 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम दुधराई के पहाड़ी जंगलों, ग्राम विक्रमपुर,खकलोन खदान और ग्राम किर्राया व पहाड़पुर के जंगलों में स्थित अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को चिन्हित कर वहां दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
चंदेरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, विक्रय या संग्रहण की जानकारी मिलती है, तो वे इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में एसडीओपी महेश शर्मा, थाना प्रभारी चंदेरी प्रशांत यादव, उप निरीक्षक जोगेन्द्र यादव, उप निरीक्षक जूली रघुवंशी, उप निरीक्षक अवधेश गौड, उप निरीक्षक जगदीश पारासर, सहायक उप निरीक्षक रूपचंद्र साहू, सहायक उप निरीक्षक मेखलाल भलावी, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उम्मेद रावत, मोहन जाटले, अभिराम सिंह, कृष्ण कुमार, आरक्षक योगेन्द्र रघुवंशी, तेज सिंह, सतीश वर्मा, राधेश्याम यादव, विष्णु प्रजापति, अंकित कटियार, राधेश्याम यादव, अचल गुर्जर, चालक विश्वनाथ प्रताप, महिला आरक्षक रौली राजा और महिला आरक्षक साधना बुन्देला शामिल रहे।

📸 और तस्वीरें