रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी चंदेरी। चंदेरी में बुधवार को लक्ष्मण मंदिर चंदेरी पर सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के समाजजन उपस्थित हुए।
बैठक में सर्व सहमति से तय किया गया कि समाज के बच्चे जो उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं उनका सम्मान समारोह समाज के द्वारा जल्द ही किया जाएगा इस हेतु विचार विमर्श किए गए साथ ही सर्व ब्राह्मण समाज के समाज बंधुओ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी एक अच्छा संदेश दिया उन्होंने प्रण बैठक में प्रण लिया की पर्यावरण को बचाने के लिए हर सदस्य एक पौधा अवश्य लगाएगा साथ ही आजीवन उस पौधे की देखभाल भी करेगा समाज के लोगों ने बैठक में कहा कि दिनों दिन पेड़ों को काटा जा रहा है जिससे पर्यावरण के प्रति काफी नुकसान हो रहा है पर्यावरण संरक्षण को बचाओ के उद्देश्य से समाज ने बैठक में फैसला लिया कि जल्द ही समाज भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम करेगा जिसमें बड़ी संख्या में समाज पौधों रोपण का कार्य करेगा।
साथ ही समाज ने बैठक में निर्णय लिया कि 27 सितंबर 2026 को पुनः बैठक लक्ष्मण जी मंदिर परिसर में होगी जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के सम्मान समारोह की विस्तृत भूमिका व संगठन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
उक्त आयोजित बैठक में केदार नारायण मिश्रा , पुरुषोत्तम नारायण पटेरिया , शंकर सहाय गोस्वामी , रामबाबू दुबे, श्रीकांत भार्गव , शिवकांत चतुर्वेदी , संजीव मिश्रा , राजीव शांडिल्य , सुदामा प्रसाद बबेले , शोभाराम चौबे , सोनू चौबे , रिंकू , सिद्धार्थ श्रोत्रिय , अनुज दुबे , आशीष तिवारी, नीरज चौबे , रोहित दुबे , गौरव पटेरिया , शिवेश शर्मा, रविकांत चतुर्वेदी, बालेंद्र शर्मा , डॉ योगेश मिश्रा , संजीव चौबे , दीपक बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के समाजजन उपस्थित हुए।।