लायन अरुण कुमार सोनी बने मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के मध्य प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
विदिशा। बहुआयामी सेवाओं, उत्कृष्ट नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए लायन अरुण कुमार सोनी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश संगठन मंत्री की अनुशंसा पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र तोमर ने लायन सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से पदोन्नत करते हुए मध्य प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। लायन अरुण कुमार सोनी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से समाज, शैक्षणिक जगत और विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है।
लायन सोनी अपनी बहुआयामी प्रतिभा के चलते वर्तमान में कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर वे द इंटरनेशनल लायंस क्लब के सह मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी तथा अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। प्रादेशिक एवं जिला स्तर पर वे समग्र शिक्षक संगठन (मध्य प्रदेश) के प्रादेशिक उपाध्यक्ष और भाजपा विदिशा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक हैं। इसके अलावा, वे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में लीजेंड्स इन टाइम्स म्यूजिकल ग्रुप के जिला अध्यक्ष, महाराणा प्रताप कॉलेज के जॉइंट सेक्रेटरी और राष्ट्रीय कवि संगम के जिला संरक्षक के रूप में सक्रिय हैं।
वे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सार्वजनिक वाचनालय विदिशा, निशुल्क अग्रवाल भोजनालय सेवा समिति, मानव सेवा न्यास और विदिशा सेवा संस्थान जैसे प्रमुख जनसेवा संस्थानों में आजीवन सदस्य के रूप में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही नगर, स्वर्णकार समाज और लायंस परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर लायंस क्लब व अन्य संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लायन महेश मालवीय, पी.एम.जे.एफ. लायन कुलभूषण मित्तल, गेट एरिया लीडर पी.एम.जे.एफ. लायन मनीष शाह, मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन पी.एम.जे.एफ. लायन प्रवीण वशिष्ठ, फर्स्ट वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ. लायन पंकज मारू, सेकंड वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लायन संजय सक्सेना, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी एम.जे.एफ. लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’, रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. भरत वाधवानी, लायंस ऑफ विदिशा कोऑर्डिनेटर एम.जे.एफ. लायन इंजीनियर अजय साहू, लायंस क्लब विदिशा (मेन) अध्यक्ष बी.पी. सिंह एवं उनकी टीम सहित जिले के सभी लायंस क्लब्स के पदाधिकारी तथा साहित्यिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र की गणमान्य हस्तियां शामिल हैं।