झांसी में निर्मल हॉस्पिटल के संचालक के साथ हुई धोखाधड़ी 30 लाख लेकर खराब मशीन दी फिर 32.50 लाख लेकर दूसरी मशीन नहीं भेजी.यहां पर सीटी स्कैन मशीन के नाम पर हो गयी 62.50 लाख की ठगी

झांसी के निर्मल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज मिश्रा से 62.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है वे अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाना चाहते थे इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क किया आरोप है कि प्रतिनिधि ने 30 लाख रुपए लेकर खराब मशीन दे दी शिकायत करने पर दूसरी मशीन भेजने का झांसा दिया और 32.50 लाख रुपए और ले लिए मगर मशीन नहीं भेजी अब डॉक्टर ने प्रतिनिधि और कंपनी के खिलाफ नवाबाद थाने में केस दर्ज कराया है डॉ. मनोज ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2023 में कानपुर की मैसर्स रिफेक्ट ट्रेडिंग सॉल्यूशन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल अवस्थी ने उनसे संपर्क किया आरोपी ने कंपनी की ओर से एक सीटी स्कैन मशीन एक वर्ष की वारंटी के साथ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया इसके लिए 35 लाख रुपए में मशीन देने की बात कही गई और 30 लाख रुपये एडवांस मांगे गए। आरोप है कि राहुल अवस्थी ने उनको विश्वास में लेकर कंपनी के साथ 22 अगस्त 2023 को 100 रुपए के स्टांप पर अनुबंध भी कराया गया इसके बाद कंपनी ने पुरानी सीटी स्कैन मशीन भेज दी जो बार-बार खराब होती रही और सही तरीके से काम नहीं कर सकी डॉ. मनोज के मुताबिक मशीन की खराबी और समस्या को लेकर कंपनी से संपर्क करने पर दूसरी बेहतर मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया इसके लिए पहले से जमा धनराशि के अलावा अतिरिक्त रकम मांगी गई डॉक्टर ने 32.50 लाख रुपए और दे दिए। इसके बावजूद नई मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स