पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन
दीपू गुप्ता
ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया।
-: कल्याण सिंह सभागार में होगा भव्य आयोजन:-
बैठक में जानकारी दी गई कि 19 सितंबर को कल्याण सिंह सभागार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विभिन्न जिलों से संगठन के प्रतिनिधि और पत्रकार शामिल होंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला इकाई ने व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत, आवास और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
-: जिलाध्यक्ष बोले—सफल आयोजन के लिए सभी जुटें :-
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सम्राट राजा ने कहा कि प्रदेश स्तरीय आयोजन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसे सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न हो, इसके लिए पहले से ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
-: पत्रकारों की आवाज बनेगा प्रदेश स्तरीय मंच :-
19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों को आने वाली कठिनाइयों, पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की भूमिका तथा वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने खड़ी चुनौतियों को लेकर पदाधिकारी और पत्रकार अपने विचार साझा करेंगे।
-: तहसील इकाइयों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी:-
बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ तहसील इकाइयों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
-: ये पदाधिकारी रहे मौजूद :-
बैठक में जिला संरक्षक प्रदीप त्रिपाठी, अभिषेक अनौरा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम निरंजन, रामेश्वर पाल, जिला महामंत्री तुलसीराम अहिरवार, जिला मंत्री सुरेंद्र करमरा, जिला कोषाध्यक्ष अमित कालरा, जिला ऑडिटर केके दुबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुनिराज त्रिपाठी, मानवेंद्र राजा नगवास, रवि राजा, अरविंद कुशवाहा, कमलेश गौतम, मोहित सोनी सहित जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सदर तहसील महामंत्री रमन सरदार ने किया।