नेहरू नगर में शीतला माता मन्दिर पर महिलाओं ने किये भजन कीर्तन.

ललितपुर शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में अम्बेडकर तिराहा के पास स्थित श्री शीतला माता मन्दिर व हनुमान मन्दिर के पावन स्थान पर धार्मिक आस्था व भक्ति का माहौल देखने को मिला श्री शीतला माता मन्दिर पर दिन रविवार को महिलाओं द्वार भजन कीर्तन के दौरान पूरा मन्दिर परिसर गुंजायमान हो उठा महिलाओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ एक से बढ़कर एक भव्य माता रानी के धार्मिक भजन कीर्तन किये गये मन्दिर पर आये हुये सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सरोबार नजर आये कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने भव्य गाजे बाजे के साथ मां शीतला माता की आरती की फिर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स