ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन परम पूज्य चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर चन्द्रेश्वर गिरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ।
जिसमें सावन मास में आयोजित होने वाले सवां पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण की रूप रेखा तय की गयी इस दौरान महाराज जी ने कहा कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजन करना अत्यंत फलदायी होती है.श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर लगभग 16 वर्षो से निरंतर पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जा रहा है कार्यक्रम में हर वर्ष सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका पूजन करते है उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना व भक्ति से मनुष्य की सभी कामनाओं की पूर्ति होती है इसलिये सभी को श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन करना चाहिए।
बैठक में हरिशंकर साहू को सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन का मुख्य यजमान बनाया गया इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, विजय जैन कल्लू, संदीप तिवारी, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, टिंकल हुड्डैत, अश्वनी पुरोहित, राजेश दुबे, शत्रुधन यादव, बाबा हीरानंदगिरी, विवेक जैन, राजवीर, दिनेश पाठक, सन्मति सर्राफ, रविन्द्र अलया, कल्पनीत सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अमित संज्ञा, रामशंकर लिटौरिया, मनीष दुबे, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, कल्पेश शाह, सुशील कुमार, राहुल साहू, शंातनु पुरोहित, अमित लखेरा, राकेश श्रीवास्त, रवि श्रीवास्तव, दिनेश संज्ञा, नवल किशोर सोनी, जगदीश नारायण कटोर, कपिल नामदेव, सोनू ताम्रकार, शिवम तिवारी, हर्ष चौबे, प्रदीप रिछारिया, कृष्णकांत सोनी, आलोक चतुर्वेदी, भगत सिंह राठौर, अमन त्रिपाठी, बंटी शर्मा, मनीष झां, दीपक यादव, चंचल राजा, यश गोस्वामी, मगनलाल सिरोठिया, महादेव श्रीवास्तव व गिरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संचालन बृजमोहन संज्ञान ने किया।