राजकीय बाल सुधार गृह दैलवारा में जिला प्रबोधशन अधिकारी नन्दलाल सिंह कुशवाहा के निर्देशन में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट ललितपुर द्वारा एक दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक
के रूप समाजसेवी सावन कुमार असाटी व सहयोगी नीरज शर्मा सम्मिलित हुये बच्चों से विभिन्न विषयो पर चर्चा कर उन्हें नैतिक मूल्यों का बोध कराया एवं सावन कुमार असाटी जी ने बताया कि जीवन में लक्ष्य न
िर्धारण ही सफलता की कुंजी है जिसके माध्यम से मनचाहा फल प्राप्त किया जा सकता है बशर्ते कार्य के प्रति लगनशील व संकल्पित होना अनिवार्य है साथ साथ शिक्षा पर भी जोर दिया एवं शिक्षा की ताकत को भी
बताया शिक्षित होकर स्वमूल्यांकन एवं समाज को जागरूक भी किया जा सकता है साथ ही बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संतुष्टिपूर्ण उत्तर देकर मार्गदर्शन दिया.