ललितपुर में पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों के गड्ढों के विरोध में बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:

ललितपुर। शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) में बुंदेलखंड विकास सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई।
बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर ‘टीटू’ ने बताया कि पाइप लाइन कार्य के दौरान सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों और उखड़ी हुई सड़कों के कारण धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण राहगीर और वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं तथा कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बुंदेलखंड विकास सेना व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाकर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स