झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक युवक ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्वयं एवं अपने परिवार को झूठे प्रकरण में फंसाए जाने की आशंका जताई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बहू से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसका कुछ लोग अनुचित लाभ उठाकर उसे और उसके परिजनों को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 4 जून को उसकी बहू अपने मायके पक्ष के कुछ लोगों के साथ चांदमारी क्षेत्र स्थित एक मकान पर पहुंची थी।

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट की घटना सामने आई।

मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।पीड़ित का आरोप है कि घटना में उसका या उसके परिवार का कोई संबंध नहीं है, फिर भी सोशल मीडिया के माध्यम से उसका नाम उछाला जा रहा है।

उसने कहा कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद था और इसकी पुष्टि संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों से की जा सकती है।पीड़ित ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा उसे और उसके परिवार को झूठे प्रकरण में फंसाने की किसी भी कोशिश को रोकने की मांग की है।

साथ ही मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स