हिन्दुओं का अस्तित्व संस्कृति में ही सुरक्षित - सदर विधायक कुशवाहा / विश्व हिन्दू महासंघ ने गौरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य सनातन शोभायात्रा.

ललितपुर विश्वहिन्दू महासंघ ने राष्टीय संरक्षक गौरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव को हिन्दु सनातन उत्सव के रूप में मनाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया सैकडों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गो से सनातन शोभायात्रा निकाली और आतिशवाजी के साथ जयजयकार की घंटाघर चौक नगरपालिका परिसर कम्पाउन्ड में आयोजित हिन्दू सनातन उत्सव में मुख्यअतिथि विधायक सदर रामरतन कुशवाहा ने कहा हिन्दुओं का अस्तित्व संस्कृति में सुरक्षित है। इसमें गौरक्ष पीठ और पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है उन्होने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होने धर्म संस्कृति के साथ साथ प्रदेश में विकास के जो आयाम स्थापित किए और महिला सुरक्षा तथा अनेकों योजनाए प्रदान कर जनमानस को लाभान्वित किया जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दुओं को नईदिशा दी और एकता के सूत्र में बंधने के लिए जो कार्य किए वह अविस्मरणीय है नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा हिन्दुत्व एक जीवन प्रणाली है जिसमें हमारी संस्कृति और मानवीय मूल्य समाहित है जिसकी रक्षा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने नई दिशा प्रदान की जिससे आज नारी शक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है इस मौके पर आमंत्रित अतिथि दिलीपनाथ, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बाबू जैन, धर्माचार्य उपाध्यक्ष गिरीश बाबा, वरिष्ठ चिकित्सक डा० राजकुमार जैन, अजय जैन साइकिल, सर्वदेव तिवारी, जिला प्रभारी अवधेश यादव, धनराज यादव,मातृशक्ति जिलाध्यक्ष ऋतु समाधिया, अनीता मोदी, आशा कौशिक, चेष्ठाश्रीवास्तव, मंजू पारशर, मीरा साहू, ममता तिवारी, महिमा पाराशर, मीडिया प्रभारी मनोज जैन, व्रजेन्द्र सिंह ने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री एवं वुन्देलखण्ड प्रभारी अक्षय अलया द्वारा किया गया इसके पूर्व इफको बाजार मण्डी रोड से सनातन शोभायात्रा का शुभारम्भ विश्वहिन्दू महासंघ द्वारा किया गया जिसमें गौरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के चित्र के साथ खुले वाहन में आमंत्रित योगी जी के हमशक्ल अतिथि दिलीप नाथ महाराज अभिवादन करते हुए चल रहे थे शोभायात्रा की संयोजना मण्डल प्रभारी अनिल जैन डोगरा के संयोजन में की गई जो नगर के प्रमुख चौराहा इलाइट चौराहा, वस स्टैण्ड से वर्णी चौराहा तुवन चौराहा होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची मार्ग पर आतिशवाजी का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के साथ सैकडों की संख्या में वाहनों के साथ जयजयकार करते हुए चल रहे थे इसके उपरान्त अतिथियों ने जन्मोत्सव पर केक सेरेमनी के माध्यम से विधायक सदर ने मण्डल प्रभारी अनिल डोगरा को संगठन आगे बढ़ाने के लिए कहा और एक दूसरे को केक खिलकर योगी आदित्यनाथ के दीर्घजीवन की कामना की नगर पालिका परिषद कम्पाण्ड में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन सैदपुर, पूर्व पार्षद अशोक राठौर, संजीव सौरया, ओमप्रकाश कुशवाहा, वीरेन्द्र सोनू हरगोविन्द यादव रिकू जाखलौन आदि मौजूद रहे इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा द्वारा आयुर्वेदिक शर्वत का वितरण नागरिकों के लिए किया गया सनातन सांस्कृतिक संघ ने राष्टीय अध्यक्ष हरिप्रिया भार्गव के नेतृत्व में हिन्दू सनातन की गतिविधियों के संचालन के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी जयकुमार श्रीवास्तव, अमित पाठक, अंकित साहू दीक्षा लक्ष्यकार द्वारा दी समर्पण संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पालीथिन हटाओ अभियान का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया गया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स