स्वच्छता जन जागरण रैली के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन ने कहा स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है.

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत लागू किए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, ललितपुर के सभागार में मा.

अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बड़े अपशिष्ट उत्पादकों (BWGs) के लिए निर्धारित नियमों, कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट प्रबंधन, उपयोगकर्ता शुल्क, कम्पोस्टिंग एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशानुरूप SWM Rules-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक नागरिक एवं संस्थान को इसके प्रति जागरूक किया जाए। मा.

अध्यक्ष महोदया ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, उसका वैज्ञानिक निस्तारण तथा स्वच्छता नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत मा.

अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा द्वारा स्वच्छता जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु गठित टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह टीम नगर के विभिन्न वार्डों, बाजारों एवं संस्थानों में जाकर SWM Rules-2026 के संबंध में नागरिकों को जागरूक करेगी तथा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति प्रेरित करेगी।

नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल ललितपुर के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान डीपीएम दीपक कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत लागू SWM Rules-2026 का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक एवं जनसहभागिता आधारित बनाना है।

इसके लिए नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

नागरिकों को घर-घर एवं संस्थानों तक पहुंचकर कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले एवं सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रहण, कम्पोस्टिंग तथा स्वच्छता नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल ललितपुर के निर्माण हेतु सभी नागरिक स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा SWM Rules-2026 का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्नालाल जैन, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स