आम तोड़ने के विवाद में रची हत्या की साजिश, जाखलौन पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ललितपुर। थाना जाखलौन पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार मृतक धनीराम की हत्या पुरानी जमीनी रंजिश और आम के पेड़ पर लगे फलों को लेकर हुए विवाद के बाद सुनियोजित तरीके से की गई थी।पुलिस अधीक्षक मो.

मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जाखलौन में दर्ज मुकदमा संख्या 137/2026, धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में कलामुद्दीन (41 वर्ष), गफूर (46 वर्ष), वाहिद (40 वर्ष) तथा कन्छेदी (70 वर्ष) निवासी ग्राम नयागांव थाना जाखलौन शामिल हैं।पुलिस के अनुसार वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके पिता धनीराम की हत्या कर शव को बांध में फेंक दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में छह पुलिस टीमें गठित की गईं।

धरातलीय सूचनाओं एवं तकनीकी तथा मैनुअल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका मृतक धनीराम के परिवार से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था।

विवादित भूमि पर लगे आम के पेड़ में इस वर्ष अधिक फल लगने के कारण कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने धनीराम की हत्या की साजिश रची और उसे बांध में डुबोकर मार दिया, ताकि घटना दुर्घटना प्रतीत हो और किसी को उन पर संदेह न हो।हालांकि पुलिस की सतर्कता और जांच के चलते आरोपियों की योजना विफल हो गई और पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना जाखलौन के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स