नवरात्रि पर्व के समापन पर मां भवानी की प्रतिमाओं का विसर्जन, गोविंद सागर बांध पर उमड़ा आस्था का सैलाब
नवरात्रि पर्व के समापन के साथ ही पिछले नौ दिनों से पूजित मां भवानी की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित करने का सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा। उत्साहित भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए नगर परिक्रमा की। नगर के विभिन्न झांकी स्थलों से प्रतिमाओं को गोविंद सागर बांध पर विशेष रूप से बनाए गए विसर्जन स्थल तक पहुंचाया गया। इस दौरान उत्साही युवाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर अपनी श्रद्धा प्रदर्शित की। भ्रमण के पश्चात विधि-विधानपूर्वक देवी प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया।
पिछले नौ दिनों से समूचा जिला दुर्गामय बना हुआ था। सुबह और शाम की आरती में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर आदिशक्ति की भक्ति में लीन रहे। विसर्जन के अंतिम दिन भी भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। 'अगले बरस फिर आना' के उद्घोष के साथ देवी प्रतिमाओं को विदाई दी गई। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गोविंद सागर बांध की तलहटी में आदिशक्ति की प्रतिमाओं की सामूहिक महाआरती भी उतारी गई।
विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा (एडवोकेट) के नेतृत्व में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के संयुक्त आदेश पर गोविंद सागर बांध स्थित विसर्जन तालाब के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, एसडीएम सदर हेमंत पटेल, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा और सीओ सिटी अजय कुमार लगातार भ्रमणशील रहे। वहीं, नगर में यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात निरीक्षक आलोक कुमार तिवारी, टीएसआई नफीस अहमद, टीएसआई गौरव कुमार, टीएसआई शाकिब हाशमी और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।